43 लाख की लूट में फरार वाणिज्यकर अधिकारियों पर एक और मुकदमा
आगरा
43 लाख रुपये की लूट में फरार 50-50 हजार रुपये के इनामी भगौड़े वाणिज्यकर अधिकारी अजय कुमार और शैलेंद्र कुमार के खिलाफ लोहामंउी थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा पुलिस ने अपनी ओर से लिखाया है। कुर्की उद्घोषणा के एक माह बीतने पर भी आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विवेचक ने कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार के घरों पर पुलिस ने कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक माह का समय दिया गया था। समय सीमा खत्म हो चुकी है। लोहामंडी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एसआई रामप्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों वांछित एवं निलंबित चल रहे अधिकारियों पर मथुरा के चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 43 लाख रुपये लूटने का आरोप है।

पाठको की राय