कालेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 43 हजार आवेदन
रायपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत कालेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 43 हजार आवेदन आए हैं। दाखिले के लिए मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी होगी। इससे पहले 29 जुलाई को सभी कालेजों को आवेदक छात्रों की सूची प्रदान करनी होगी। प्रथम चरण में महाविद्यालय में प्रवेश 30 जुलाई से पांच अगस्त तक होगा। दूसरे चरण में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया छह और सात अगस्त को होगी। आठ अगस्त को महाविद्यालयों को सूची प्रदान करना होगा। नौ अगस्त को मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर सीटों पर दाखिले होंगे। छात्र नौ से 16 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया श्ाुरू होगी। कालेज प्रबंधन अपने अनुसार दाखिला ले सकेंगे। इधर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूल विज्ञान केंद्र में पंचवर्षीय एकीकृत एमएससी पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला तीन अगस्त से प्रारंभ होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसमें गणित व जीवविज्ञान समूह में अनारक्षित नौ सीट, ओबीसी में तीन, जनजाति में छह व अनुसूचित जाति में दो सीटें निर्धारित है। इसके तहत गणित समूह में 20 व जीव विज्ञान में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। तीन अगस्त को जीव विज्ञान, गणित के अनारक्षित सीटों पर प्रवेश होगा। पांच अगस्त को जीव विज्ञान व गणित के आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए संपूर्ण दस्तावेजों के साथ छात्रों को स्वयं उपस्थित होना होगा।
बीएड और डीएलएड में प्रवेश प्रक्रिया 29 से
राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् ने बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। बीएड में दाखिले के लिए पंजीयन व आनलाइन विकल्प फार्म जमा करने की तिथि 29 जुलाई से सात अगस्त तक है। प्रथम चरण की सूची 18 अगस्त को जारी होगी। वहीं, दाखिले की प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी 26 अगस्त को दी जाएगी। वहीं, द्वितीय सूची पांच सितंबर को जारी करेंगे। इसके आधार पर दाखिले नौ सितंबर तक होंगे। वहीं द्वितीय चरण के लिए कांउसलिंग की प्रक्रिया 13 सितंबर व तृतीय चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी तरह डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आनलाइन पंजीयन 29 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगी। प्रथम सूची 16 अगस्त को जारी की जाएगी।

पाठको की राय