Friday, October 23rd, 2026

भारत भवन में 42वीं शंकर व्याख्यानमाला

भोपाल

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा 4 मार्च को शाम 6 बजे से भारत भवन में 42वीं शंकर व्याख्यानमाला 'सौंदर्य लहरी' विषय पर होगी। न्यास के प्रभारी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि न्यास के विधान के अनुसार आचार्य शंकर के अद्वैत वेदांत दर्शन के लोक व्यापीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अभी तक 41 शंकर व्याख्यानमाला प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की जा चुकी हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि व्याख्यानमाला में मैसूर के यडतोरे श्री योगानन्देश्वर सरस्वती मठ के मठाधिपति श्री श्री शंकर भारती महास्वामी जी महाराज, संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति में प्रमुख अद्वैत वेदांत विभाग के प्रो. के. एस. सतीश व्याख्यान देंगे। साथ ही कर्नाटक संगीत की विख्यात गायिका सुश्री सुधा रघुरामन शास्त्रीय गायन प्रस्तुति देंगी। व्याख्यानमाला में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

 

#शंकर व्याख्यानमाला

Source : Agency

पाठको की राय