Saturday, October 24th, 2026

देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 4,10,048

नई दिल्ली

भारत में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक दिन में देश के अंदर कोरोना के 42 हजार 766 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में भी थोड़े ज्यादा हैं। देश में एक बार फिर से कोरोना के इलाजरत मरीजों का आंकड़ा 4 लाख को पार कर गया है और अब कुल संक्रमितों के 1.24 फीसदी एक्टिव केस देश में मौजूद हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4 लाख 10 हजार 48 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी 97.42 फीसदी पर है।

देश में बीते एक दिन के अंदर कोरोना के 38 हजार 91 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार 92 तक पहुंच गया है।

हालांकि, नए मामलों में अभी भी केरल सबसे बड़ा हिस्सेदार बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 29 हजार 682 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में राज्य में कोरोना से 142 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
 
देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हुई है. अब तक देशभर में कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है.

देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या  4,10,048 है जो कुल मामलों का 1.24 फीसदी है. देश में 97.42 फीसदी रिकवरी रेट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 38,091 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं. अब तक देशभर में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 3,21,38,092 हो गई है.

भारत में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.62 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 72 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट भी 2.45 फीसदी दर्ज की गई है. अब तक देशभर में कुल 68.46 करोड़ खुराक टीके लोगों को दिए जा चुके हैं.

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय