Saturday, October 24th, 2026

42 लाख उपभोक्ताओं को मिला 2447 करोड़ का लाभ

रायपुर
प्रदेश सरकार की हाफ बिजली बिल योजना से 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिला है। उन्हें 2447 करोड़ रुपए की बिजली बिल में छूट प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार इस योजना में 400 यूनिट तक की बिजली बिल में आधी राशि की छूट दे रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 - बिजली महोत्सव कार्यक्रम में इस उपलब्धि का उल्लेख किया गया। सुकमा एवं सूरजपुर जिले में आयोजन हुआ।

राष्ट्रीय स्तर पर उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी सहित केंद्रीय विद्युत उपक्रम आरईसी लिमिटेड, एनटीपीसी सहित अन्य उपक्रम संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। इसमें जिला प्रशासन की भी भागीदारी है। इसी तारतम्य में आज राजधानी के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा बिलासपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी में बिजली महोत्सव के आयोजन होंगे।

सुकमा एवं सूरजपुर जिले में बिजली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ शासन की बिजली बिल हाफ योजना, मोर बिजली एप, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना एवं डीडीयूजीजेवाई योजना, कुसुम योजना एवं उपभोक्ता के अधिकार सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बिजली महोत्सव के दौरान 30 जुलाई को देश के कुल 100 जिले में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़ें रहेंगे।

 

#consumers

Source : Agency

पाठको की राय