Wednesday, October 21st, 2026

रायगढ़ में कल से सजेगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह, देश-विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

रायगढ़.

कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का भव्य आयोजन कल से शुरू होगा। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह समारोह 23 सितंबर तक चलेगा। हर शाम 6 बजे से देश-प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

समारोह की शुरुआत पद्मश्री डॉ. उषा बारले की प्रस्तुति से होगी। इसके अलावा पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह के दौरान संगीत, नृत्य और लोककला की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। चक्रधर समारोह का भव्य समापन कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की सुरमयी प्रस्तुतियों के साथ होगा। आयोजन की खास बात यह भी है कि स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक ही मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।

\आयोजकों के अनुसार, चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश और दुनिया तक पहुंचाने वाला प्रमुख आयोजन है। इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

 

#Chakradhar Festival

Source : Agency

आपकी राय

1 + 6 =

पाठको की राय