Friday, October 23rd, 2026

परमिशन के बाद 40 स्टूडेंट्स पहुंचे एनएलआईयू

भोपाल
राष्टÑीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) विद्यार्थियों की आफलाइन पढ़ाई कराने के लिये खोल दिया गया है। 160 विद्यार्थियों से सहमति पत्र भरवाया गया, जिसमें 40 विद्यार्थी ही एनएलआईयू पहुंचे हैं। चालीस फीसदी के बाद उपस्थिति आज कल में बढ़ सकती है। एनएलआईयू में बीएएलएलबी (आॅनर्स), एलएलएम और सायबर लॉ के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ही कक्षाएं पढ़ पाएंगे।

उक्त विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा दी गई है। एनएलआईयू ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि कैंपस में प्रवेश के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। चिकित्सा और असाधारण परिस्थितियों में सक्षम अधिकारियों से अनुमति मिलने पर कैंपस के बाहर जा पाएंगे। विद्यार्थियों से शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है। एनएलआईयू की ओर आनलाइन और आफलाइन दोनों मोड में क्लास संचालित की जाएगी।
साउथ पर रोक
एनएलआईयू ने केरल, कर्नाटक और मुंबई के विद्यार्थियों को बुलाया नहीं है। एनएलआईयू आने पर उन्हें सात दिन क्वारंटाइन रहना होगा। हास्टल में खाना बाहर से मंगवाने की अनुमति नहीं होगी। सभी कक्षा में एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय