Sunday, October 25th, 2026

40 लाख की आंसरशीट रद्दी के भाव, BU को लगेगा चूना

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने दो साल पहले करीब चालीस लाख की आंसरशीट खरीद सेंट्रल लाइब्रेरी में रख दी हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीयू अपनी सभी परीक्षाएं ओपन बुक से कराएगा। इसके चलते उक्त आंसरशीट का उपयोग नहीं हो सकता। वर्तमान में चल रही ओपन बुक परीक्षाओं में उनका उपयोग नहीं होने से वे रद्दी हो जाएंगी। वे धीरे-धीरे पीले रंग में परिवर्तित होना शुरू हो गई हैं। बीयू यूजी और पीजी की सभी परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से कराएगा।

वर्तमान में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक से ही चली हैं। शेष भी इसी सिस्टम से होंगी। इसके चलते दो साल पहले चालीस लाख रुपए की खरीदी गईं आंसरशीट बेकार हो जाएंगे। क्योंकि आंसरशीट की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं हैं कि वे आगामी वर्ष में उपयोग की जा सकें। आंसरशीट खुले में रखे होने के कारण तेज धूप और बारिश की नमी खा रही है। इसके चलते आंसरशीट के पेज अब पीले पढ़ने शुरू हो गए हैं।

बीयू यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक से करा रहा है। शेष परीक्षाएं अब होना बाकी हैं। उक्त परीक्षाओं में बीयू आंसरशीट का उपयोग करने विद्यार्थियों के बीच वितरण कर सकता है, लेकिन ओपन बुक एग्जाम में विद्यार्थी स्वयं ही आंसरशीट तैयार कर रहे हैं।

आगामी वर्ष में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होने पर आगामी वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं मैनुयली ही कराई जाएंगी। वर्तमान में रखी कॉपियां खराब हो जाती हैं, तो बीयू को दोबारा से कापियों की खरीदी करना होगी। इसमें भी उसे चालीस से पचास लाख रुपये खर्च करना होंगे। क्योंकि बीयू को वर्तमान की अपेक्षा आगामी वर्ष में ज्यादा प्रवेश होने के कारण कापियां खरीदना होंगी।

 

#BU

Source : Agency

पाठको की राय