Saturday, October 24th, 2026

नदी में नहाने गए 4 युवकों की मौत, गोताखोरों ने शवों को किया रेस्क्यू, परिजनों में मची चीख पुकार, गांव में पसरा मातम

कटिहार
कटिहार के समेली में नदी में नहाने गए चार युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से चारों युवकों के शव को बाहर निकाल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, समेली प्रखंड के चकला मौला नगर गांव के चार युवक दीपक कुमार 20 वर्ष, पिता चंदन पंडित , हिमांशु कुमार 18 वर्ष, पिता सरवन ठाकुर ,अभिजीत कुमार 18 वर्ष, पिता चंदन मंडल सौरभ कुमार 15 वर्ष ,पिता मिठू मंडल चारों युवक स्नान करने के लिए समेली हॉट के समीप नदी किनारे पहुंचे थे।

कैसे हुआ हादसा
चारों युवक नदी में स्नान करने नदी में उतरे। इसी दौरान, वे गलती से गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाते ही वह अचानक डूबने लगे। युवकों ने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तबतक युवक गहरे पानी के आगोश में जा चुके थे।

गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया
लोगों ने युवकों के डूबने की सूचना कुर्सेला पुलिस की दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों और नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों का शव को नदी से बाहर निकला।

परिजनों में मची चीख पुकार
युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटनास्थल और मृतकों के घर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुर्सेला पुलिस इन शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया में जुटी है।

 

#4 youths who went to bathe in the river died

Source : Agency

पाठको की राय