Tuesday, October 20th, 2026

भयानक सड़क हादसे के बाद कार में बुरी तरह फंसे थे 4 युवक, 2 की दर्दनाक मौत

फगवाड़ा(मनीश)
पंजाब में आए दिन हादसे की खबरें सामने आती ही रहती हैं। मिली ताजा जानकारी के अनुसार अब फगवाड़ा में सुबह होशियारपुर रोड़ पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
 
जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई दा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा मृतकों के शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इनके अलावा वह बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

 

#भयानक सड़क हादसे

Source : Agency

पाठको की राय