Tuesday, October 20th, 2026

सबरी वाटरफॉल में उप्र के 4 युवक नहाते समय डूबे, 3 शव बरामद

सतना
 मध्य प्रदेश के सतना जिले से सटी उत्तर प्रदेश के सरहदी मारकुंडी इलाके के शबरी जलप्रपात में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जल प्रताप पर पिकनिक मनाए आए 4 युवक नहाते समय डूब गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गौताखोरों की मदद से रेस्कू ऑपरेशन शुरु किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक घटना स्थल से 3 शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

दो शव निकले, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा, चौथे की तलाश जारी

बता दें कि, शबरी जलप्रपात के जिस घाट पर हादसा हुआ ये करीब 100 फीट गहरा है। इसलिये गौताखोरों को रेस्क्यू में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मारकुंडी पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने जलप्रताप में से दो शव निकाल लिये थे, जबकि एक अन्य युवक की सांस चल रही थी, जिसे सतना के मझगंवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया गया था। हालांकि, उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल, रेस्क्यू टीम मौके पर है, जो चौथे युवक की तलाश में जुटी है।

तेज बहाव और फिसलन बना हादसे का कारण

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि, हादसे का शिकार हुए चारों युवक बांदा जिले के अतर्रा के रहने वाले थे। अब तक जिन तीन लोगों को मरने की पुष्टि हो चुकी है, उनमें 22 वर्षीय मोहित साहू, 25 वर्षीय साहिल साहू और 27 वर्षीय लाला साहू बताया जा रहा है। जबकि, लापता युवक का नाम 27 वर्षीय आकाश साहू बताया जा रहा है। चारों लोग बाइकों से यहां नहाने आए थे। तेज बहाव और फिसलन के चलते वो जल प्रताप में बह गए।

 

#सबरी वाटरफॉल

Source : Agency

पाठको की राय