Sunday, October 25th, 2026

बहादुरगढ़ में हादसा सेप्टिक टैंक में 4 मजूदरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

बहादुरगढ़


हरियाण के बहादुरगढ़ में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान डूबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। बुधवार को शहर की एयरोफ्लेक्स फैक्टरी में यह हादसा हुआ।

हादसे में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है, उन्हें इलाज के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाले चारों मजदूर उत्तर प्रदेश को रहने वाले थे।

जिला कलेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि मजदूर सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए पांच फीट गहराई में गए थे,जहां जहरीली गैस के कारण दम घुटने से 4 की मौत हो गई। एसपी वसीम अकरम  के अनुसार शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अगर शिकायत दर्ज़ कराई जाती है तो मामले की जांच की जाएगी।

 

#सेप्टिक टैंक

Source : Agency

पाठको की राय