Sunday, October 25th, 2026

सड़क दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौत 16 घायल

राजनांदगांव। संयत्र में काम करने के बाद मजदूरों को लेकर लौट रही पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई जबके 16 मजदूर घायल हो गये गंभ्ीार रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिये रायपुर भेजा गया है। पिकअप वैन में कुल 25 मजदूर सवार थे। दुर्घटना कल देर शाम की डोंगरगांव क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार एबीस दूध संयत्र में कार्यरत मजदूर गुरूवार की शाम को संयत्र मेंं अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जाने के लिये कंपनी की पिकअप वैन से निकले थे। डोंगरगांव के पास रायतापली अजुर्नी के बीच अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुघर्टना में तीन महिला मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला मजदूर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 16 अन्य मजदूर घायल हो गये जिनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिये रायपुर भेजा गया है। मृतक महिलाओं में 50 वर्षीय सरोज बाई,40 वर्षीय शिवकुमार,40 वर्षीय जैन्त्रीबाई और 50 वर्षीय सुमित्रा ठाकुर शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय