Wednesday, October 21st, 2026

शिखर -ऋतुराज समेत 4 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, मयंक टीम में शामिल हुए

  नई दिल्ली
 भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर समेत अन्य कुछ खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया में जो कोरोना के मामले सामने आए हैं उनमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दोनों शामिल हैं.

कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है. इनमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. जबकि बाकी से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि के लिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम के बयान का इंतजार किया जा रहा है. बीसीसीआई ने कोई निर्णय लेने से पहले कल नए सिरे से खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण करने का फैसला किया है.

 जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के कुछ सपोर्ट स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें फील्डिंग कोच टी दिलीप, सिक्योरटी लायसन ऑफिसर बी लोकेश और मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार शामिल हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम मामले पर नजर रखे हुए है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया कि कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने का जानकारी मिली है।

फिलहाल कई खिलाड़ियों का वनडे सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है। सेलेक्शन कमेटी ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को वनडे टीम से जोड़ा है। संभावना जताई जा रही है कि शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। कुछ और खिलाड़ियों जैसे शाहरुख और ऋषि धवन के स्टैंडबाई में रहने की चर्चा है।


भारतीय टीम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद तीन दिन के पृथकवास से गुजर रही थी। यहीं पर टीम के तीन राउंड में कोरोना टेस्ट किए गए थे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में खेली जानी है। वहीं टी20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाएगी।

 

#शिखर -ऋतुराज

Source : Agency

पाठको की राय