सुकमा में 1 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार
सुकमा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले आज सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता मिली है। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तोड़ामरका और एलमगुंडा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक इनामी नक्सली था और उसके ऊपर 1 लाख का इनाम रखा गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तोड़ामरका और एलमगुंडा क्षेत्र में कोबरा, एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के 3 नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा। इनमें से एक आरोपित बारसे पोज पर एक लाख का इनाम घोषित है। इसके साथ पोडियम देवे, सोढ़ी हूंगा ने मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया है। आरोपितों ने कसालपाड़ घटना में शामिल होना बताया है।
वहीं, पिड़मेल में सर्चिंग पर गए सुरक्षा बल के जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पोडियम मुक्का मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है। अलग-अलग जगहों पर चले सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के पास संदिग्ध सामन और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस टीम जगहों की छानबीन कर रही है।

पाठको की राय