4 खदानें सील, 6 हाईवा जब्त, बिलासपुर में अवैध रेत भंडारण पर खनिज और राजस्व विभाग का एक्शन
बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ में लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है। एक के बाद एक जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में खनिज और राजस्व विभाग ने कई खदानों में छापा मारा है। इस दौरान नियम-कायदों का उल्लंघन करने वाली 4 खदान सील की गई हैं। इसके अलावा चार जगहों पर 150 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण जब्त किया गया है। वहीं खनिज का अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर भी कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी रही।
टीम ने मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तुरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तुरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तुरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया। टीम ने चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति, आवक-जावक से संबंधित पंजी और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उनकी ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इस पर चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखंड के लच्छनपुर और पेंडरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर अवैध रेत का भंडारण 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है।
कोसमडीह, मस्तूरी और मोहतरा के 4 क्रेशर सील ------
0- मेस. जी एस मिनरल्स - संजय पवार - ग्राम कोसमडीह
0- दौलत राम विधानी - ग्राम मस्तूरी
0- मेस. बिलासादाई मिनरल्स - संजय छपारिया - ग्राम मस्तूरी
0- मेस. कन्हैया मिनरल्स - प्रकाश चनानी - ग्राम मोहतरा
0- अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज कर 150 घन मीटर रेत जप्त
0- अवैध खनिज परिवहन करते हाइवा जप्त कर विभिन्न थानो मे रखा गया
#Action#Mineral and Revenue Department#Bilaspur#4 mines sealed#6 highways seized#action#illegal sand storage

पाठको की राय