Monday, October 26th, 2026

विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत,CM- 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

 भोपाल
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक कुएं में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुएं में गिरे 19 लोगों को बचाया गया है। जिसमें कुछ बच्चे में शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी भोपाल से NDRF और SDRF की टीमों को बुला लिया गया था।
 
घटना गंजबसौदा के लाल पठार गांव की बताई जा रही, जहां सबसे पहले एक बच्चा कुएं में गिरा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उसे निकालने का काम शुरू किया। तभी वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से कुएं की दीवार लोगों का वजन नहीं सह पाई और वो पूरी तरह टूट गई। ऐसे में किनारे खड़े 15 से ज्यादा लोग भी कुएं में जा गिरे। वैसे रेक्स्यू टीम ने कई लोगों को निकाल लिया है, लेकिन दर्जनभर लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं।
मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 लोगों के कुएं में गिरने की खबर है। जिस वजह से भोपाल से तुरंत NDRF और SDRF की टीमों को बुला लिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने इस घटना के संबंध में संरक्षक मंत्री विश्वास सारंग से बात की है। साथ ही उनको वहां पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने विदिशा में ही कंट्रोल रूम बनाकर बचाव कार्य की निगरानी की। उन्हें गुरुवार रात को दिल्ली रवाना होना था, लेकिन हादसे के बाद वे रात को विदिशा में ही रुके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा ज़िले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएँ में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है। घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं। मेरे निर्देश पर ज़िला कलेक्टर (Vidisha Collector) व एसपी भी पहुँच रहे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचावकार्य में जुटी हुई है।मैंने CS, DGP और SDRF डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए SDRF की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं IG भी रवाना हो गए हैं। मैं लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहा हूँ और लाइव कॉन्टैक्ट में हूँ।

मिली जानकारी के अनुसार, हादासा विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार पर हुआ है।यहां कुएं में एक गिर गया था, जिसे बचाने के लिए सैकड़ों की तादाद में भीड़ पहुंची थी और कुएं के आसपास खड़ी हो गई।इस दौरान अचानक कुएं की दीवार भीड़ के दबाव से भरभराकर नीचे जा गिरी और आसपास के खड़े दर्जनों की संख्या में लोग भी कुएं जा गिरे।

घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।अभी तक एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशान हो रही है। सूचना मिलते ही आसपास की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची है।

 

#विदिशा में बड़ा हादसा

Source : Agency

पाठको की राय