Monday, October 26th, 2026

बिजावर नगर परिषद के 4 बीजेपी पार्षद चुने गए निर्विरोध

विधायक बबलू शुक्ला की मेहनत लाई रंग
छतरपुर
बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने बिजावर नगर परिषद के 4 बीजेपी से पार्षद को निर्विरोध निर्वाचित कराया,वार्ड नंबर 4 से अकरम खान,वार्ड नंबर 7 से सपना लखन सोनी,वार्ड नंबर 13 से लक्ष्मी वीर सिंह यादव,वार्ड नंबर 14 से रजीना समीम खान उर्फ करिया को कराया निर्विरोध,विधायक राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिजावर में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुस्लिम 2 वार्ड बीजेपी और दो अन्य वार्ड के पार्षद भी निर्विरोध चुने गए,समय कम होने से अनेक पार्षदों से संपर्क नहीं हो पाया है ,हम सभी का यह मानना है कि आने वाले दिनों में भी मतदान के बाद शेष अन्य वार्डो में बीजेपी का परचम लहराएंगे,ज्ञात हो कुछ दिनों पहले राजेश बबलू शुक्ला ने भोपाल में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा में शामिल हुए थे और इसके बाद नगर परिषद और पंचायत चुनाव में वे अच्छी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय