Saturday, October 24th, 2026

अशोका गार्डन के युवकों के परिजन को 4-4 लाख की सहायता

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर अशोका गार्डन के तीन युवकों की दुखद घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। रविवार को हलाली के निकट छोटी पचमढ़ी बंजारन वाला कुंआ में डूबने से तीन युवकों की मृत्यु हुई। भोपाल के अशोका गार्डन निवासी 21 वर्षीय मोहित शर्मा, 18 वर्षीय अमित पटेल और जहांगीराबाद निवासी 19 वर्षीय अभय शर्मा की मृत्यु हो गई है। मृतकों के निकट वारिसों को मध्यप्रदेश राजस्व पुस्तक के तहत 4-4 लाख के मान से जिला कलेक्टर विदिशा ने सहायता राशि स्वीकृत की है।

मंत्री सारंग आज युवकों के परिजनों से मिलने उनके निवास पहुँचे और शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

 

#4-4 लाख की सहायता

Source : Agency

पाठको की राय