Friday, October 23rd, 2026

अवैध प्लाटिंग से जुड़े 39 खसरे जिला प्रशासन ने कराए ब्लाक

रायपुर

रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। आज फिर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरंग तहसील के बकतरा गांव में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 39 खसरों को ब्लाक करा दिया है। अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज आरंग तहसील में इन 39 खसरों में दर्ज लगभग 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने आरंग क्षेत्र में जमीनों की खरीदी-बिक्री-रजिस्ट्री में उप पंजीयक को गंभीरता से सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर डॉ भूरे के निर्देश पर इन सभी खसरों को ई-पंजीयन सॉफ्टवेयर में प्रतिबंधित खसरों की श्रेणी में दर्ज कर दिया है। अब इन खसरों की भूमि की खरीदी-बिक्री रजिस्ट्री नही हो पाएगी। डॉ भूरे ने छत्तीसगढ़ कॉलोनाइजर एक्ट के तहत अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।

 

Source : Agency

पाठको की राय