Friday, October 23rd, 2026

प्रदेश में PM Awas के लिए 384 करोड़ की राशि आवंटित

भोपाल
 मध्य प्रदेश (MP) में 1 लाख से अधिक हितग्राहियों (beneficiaries) को जल्द बड़ा तोहफा दिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन (Shivraj government) द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल प्रदेश में 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपए की राशि आवंटित की गई है। इसके साथ ही आवासों (PM Awas) का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बता दें कि इसका फायदा 1 लाख 17 हज़ार 750 हितग्राहियों को होगा।

इससे पहले पहली किस्त 1 लाख 26 हजार 059 आवासों के लिए जारी की गई थी। जबकि दूसरी किस्त के 70 करोड़ 97 लख रुपए 1 लाख 47 हजार 292 आवासों के लिए आवंटित किए गए थे। वही जानकारी देते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपए विभिन्न किस्तों में आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं आवासों के निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए हैं।

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत बीएलसी घटक परियोजनाओं में स्वीकृत आवासों के लिये कुल 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपये विभिन्न किश्तों के रूप में आवंटित किये गये हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह सिंह ने कहा है कि आवंटित राशि का सदुपयोग कर आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाये।

अपर आयुक्त-सह-मिशन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि एक लाख 26 हजार 59 आवासों के लिये पहली किश्त के रूप में 156 करोड़ 55 लाख 67 हजार रूपये, एक लाख 47 हजार 292 आवासों के लिये दूसरी किश्त के रूप में 70 करोड 97 लाख 21 हजार रूपये और तीसरी किश्त के रूप में एक लाख 17 हजार 750 आवासों के लिये 156 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। आवासों का निर्माण प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों में किया जा रहा है।

 

#PM Awas

Source : Agency

पाठको की राय