Friday, October 23rd, 2026

24 घंटे में मिले 3805 मरीज, एक्टिव केस 20000 पार, दिनों-दिन बढ़ रहा संक्रमण

नई दिल्ली।
दुनिया के दूसरे सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत में कोरोना महामारी का संक्रमण पिछले 4 हफ्ते से लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3805 नए मरीज मिले हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले भी कोरोना के 3 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।
 
सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार चला गया है। www.mohfw.gov.in के मुताबिक, अब देश में 20303 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीनेशन की ड्राइव पर चल रही है। कल के दिन देशभर में लोगों को वैक्सीन की 17,49,063 डोज दी गईं।
 
अब रोज 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे
सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि, अब रोजाना 3 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं। बीते गुरुवार को 3,545 नए मामले सामने आए थे। उससे पहले बुधवार को 3,275, मंगलवार को 3,205 और सोमवार को 2,568 नए मामले सामने आए थे। इस तरह से देश में 29 अप्रैल से 5 मई तक 22,740 नए मरीज मिले।
 

कोरोना से राहत नहीं, 3 राज्यों में 68% मामले
मंत्रालय ने बताया कि, पूरे देश के लगभग 68% मामले सिर्फ 3 राज्यों से सामने आए हैं। ये हैं- दिल्ली, हरियाणा और यूपी। दिल्ली पिछले कई दिनों से कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को यहां कोरोना के 1,365 नए केस सामने आए, इससे एक दिन पहले यहां 1,354 नए केस मिले थे। यहां 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं, बीते एक हफ्ते में पूरे देश में 22 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

 

#संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय