Monday, October 19th, 2026

रक्तदान शिविर में 375 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

धार
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जिला  चिकित्सालय धार में शनिवार को रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप सेवा कार्य के अंतर्गत देश-प्रदेश के साथ जिले में भी उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक  श्रीमती नीना  वर्मा, पूर्व सीसीबी बैंक अध्यक्ष श्री राजीव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा एवं कलेक्टर डॉ पंकज जैन द्वारा किया गया।  जिले में कुल 8 स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया । कार्यक्रम अंतर्गत कुल 5500 से अधिक रक्तदाताओं द्वारा ऑनलाईन पंजीयन करवाया गया था, जिसमें  से 375 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, गणमान्य उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय