Saturday, October 24th, 2026

37 हजार छात्र-छात्राओं को 3 महीने में अब तक नहीं मिला सका स्टडी मटेरियल

भोपाल

मध्यप्रदेश भोज मुक्त विवि में सत्र 2022-23 में एडमिशन लेने वाले 37 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक स्टडी मटेरियल नहीं मिला सका है। डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से अंडर ग्रेजुएशन (पीजी) फर्स्ट ईयर में प्रवेश लेने छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्हें विवि में एडमिशन लिए 3 महीने से ज्यादा समय हो गया है। इसके अलावा यूजी के सेकंड ईयर, थर्ड ईयर और पीजी के अन्य विभिन्न वर्षों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी स्टडी मटेरियल नहीं मिल सका है।

वहीं यूजी सेकंड, थर्ड ईयर और पीजी सेकंड ईयर के छात्रों को भी स्टडी मटेरियल नहीं मिला है, जबकि यह एडमिशन के बाद ही मिल जाना चाहिए। खास बात यह है कि इन्हें पढ़ाई के लिए स्टडी मटेरियल कब तक उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसका अभी तक पता नहीं है।

गाइडलाइन भी जारी नहीं की
स्टूडेंट्स को कब तक स्टडी मटेरियल उपलब्ध हो सकेगा इसकी कोई तारीख विवि के अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं। ऐेसे में डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करने वाले छात्रों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे कहां से पढ़ें। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सार्वजनिक रूप से अधिकृत तौर पर वेबसाइट पर कोई गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है।

 

#भोज मुक्त विवि

Source : Agency

पाठको की राय