Tuesday, October 20th, 2026

37 लाख की धोखाधड़ी के आरोपियों को तलाश रही हैं पुलिस

रायपुर
भिलाई में निजी कंपनी का सीईओ बताकर रायपुर के स्टील कारोबारी से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला गुरुवार की बताई जा रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भिलाई में अस्थाई कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ ने फेक स्क्रेपडील कर रायपुर के स्टील व्यापारी से 37 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 409,420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 में इंडस्ट्रीयल एरिया उमदा में ओर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फेक संचालन डायरेक्टर अनिल और अविनाश कर रहे थे। दोनों रायपुर सुड्डू के आरएस ट्रेडर्स, सेल परचेस करने वाले व्यापारी गोविंद अग्रवाल से स्क्रैप की डील की। गोविंद ने स्क्रैपडील में आरोपी अनिल और अविनाश को अग्रिम राशि दी। इन 2 वर्षों में गोविंद के द्वारा करीबन 25 से 30 बार पेमेंट किया गया। प्रत्येक बार अग्रिम राशि से कम स्क्रैप की आपूर्ति की गई जिसके कारण आज पर्यंत तक व्यापारी को  37 लाख 37 हजार का स्क्रेप उक्त आरोपियों ने नहीं भेजा।

लगातार भुगतान किए जाने के बावजूद माल की आपूर्ति नहीं किए जाने पर आरोपियों को दिए गए नियमित स्थान पर जाकर गोविंद ने उमदा में कंपनी के बारे में लोगों से पतासाजी की, तो उन्हें इस नाम की किसी कंपनी के बारे में अवभिज्ञता प्रकट की।

 

Source : Agency

पाठको की राय