Wednesday, October 21st, 2026

21 लाख 66 हजार रुपए का 35,110 टन सरिया जप्त

रायपुर। उरला पुलिस ने 21 लाख 66 हजार रुपए के 35,110 टन सरिया के साथ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कमला शंकर उर्फ मुन्ना उर्फ कौशल विश्वकर्मा और सीधी जिले के राज बहौर यादव को गिरफ्तार करने में सफल रहे। जो पिछले दिनों राजधानी रायपुर से नरसिंहपुर लोहा लेकर निकले थे। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़े जाने के डर से ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर सरिया को जंगल में छिपा दिया और ट्रक और सरिया को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

उरला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को उमेश पटेल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि ग्रेवेटी फेयरो प्रायवेट लिमिटेड कन्हेरा रोड उरला से कृष्णा कन्ट्रक्शन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश का लोहा लेकर रीवा के कमला शंकर उर्फ मुन्ना उर्फ कौशल विश्वकर्मा और सीधी के राज बहौर यादव निकले थे। ट्रक के चालक कौशल विश्वकर्मा एवं उसके साथी राज बहौर यादव द्वारा 21 लाख 66 हजार 323 रुपये के सरिया को कृष्णा कंस्ट्रक्शन नरसिंहपुर मप्र न पहुंचाकर अमानत में खयानत कर गबन कर दिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। ट्रक के गुजरने वाले मार्गों व टोल प्लाजा में लगे सीसीसी टीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में ट्रक के गुजरने का फुटेज सामने आने के बाद उरला पुलिस की एक टीम सीधी के लिए रवाना हुई और पुलिस ने ट्रक और सरिया को बेचने से पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पूर्व से ही घटना करने के उद्देश्य से ग्राम बेमता के पास कुछ सरिया को उतारकर खेत में छिपा दिए और ट्रक का नंबर प्लेट भी बदल दिया और बाकी सरिया को खाम घाटी थाना मझौली के जंगल में छिपा दिया। साक्ष्य छिपाने की नियत से ट्रक में पेंट कराकर पुन: अलग फर्जी नंबर का स्टीकर लगा कर सतना जाकर नए शिकार की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 21 लाख 66 हजार रुपए का 35,110 टन सरिया को जप्त कर लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय