Sunday, October 25th, 2026

35 रुपये के धनिया-मिर्च के चक्कर में 3500 खर्च, जानें क्या है पूरा मामला

 आगरा
आगरा के एक युवक ने सब्जी वाले से 35 रुपये का धनिया मिर्च खरीदा। पेटीएम से ऑनलाइन भुगतान किया। बाद में युवक ने साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर दी। दोनों के खाते बंद हो गए। दो माह से दोनों खाते चालू कराने को चक्कर काट रहे हैं। भागदौड़ में 3500 रुपये खर्च हो चुके हैं।

प्रकाश नगर, एत्मादुद्दौला निवासी सोनू सब्जी विक्रेता है। नराइच निवासी पिंकू ने 13 जनवरी को उससे 35 रुपये का धनिया मिर्च खरीदा। पेटीएम से भुगतान किया। कई घंटे बाद पिंकू के मोबाइल पर खाते से 35 रुपये कटने का मैसेज आया। उसे लगा किसी ने खाता हैक कर लिए। इस भय से उसने हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत दर्ज होते ही सब्जी विक्रेता और उसका दोनों खाते फ्रीज कर दिए गए।
 

सब्जी विक्रेता को इसकी जानकारी नहीं थी। 17 फरवरी को उसे बच्चों की फीस जमा करने के लिए रुपये चाहिए थे। उसने खाते से रकम निकालने का प्रयास किया। पता चला कि खाता तो फ्रीज है। बैंक से उसे जानकारी मिली कि 35 रुपये उसके खाते में आए थे। उसी व्यक्ति ने शिकायत की थी। सोनू समस्या के समाधान के लिए साइबर सेल पहुंचा। पिंकू का मोबाइल नंबर लिया। उससे संपर्क किया।

उसे बताया कि उसने किसी के साथ कोई फ्रॉड नहीं किया। उसकी शिकायत पर उसका खाता फ्रीज हो गया है। वह तो सब्जी बेचता है। पिंकू उसके साथ बैंक गया। वहां समस्या का समाधान नहीं हुआ। दोनों साइबर सेल आए। बताया गया कि खाता चालू होने में समय लगेगा। अभी तक खाता चालू नहीं हुआ है।

 

 

#धनिया-मिर्च

Source : Agency

पाठको की राय