Friday, October 23rd, 2026

ऑपरेशन अमृतपाल केस में पकड़े गए लोगों में 348 को छोड़ा- पंजाब पुलिस

चंडीगढ़
पंजाब पुलिस अभी तक अमृतपाल सिंह को पकड़ नहीं सकी है. दूसरी ओर, श्रीअकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से पंजाब पुलिस को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के पूरा होने के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी ओर से सफाई दी है. ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान पकड़े गए 360 युवाओं में से 348 को चेतावनी देकर छोड़ा जा चुका है. सिर्फ 12 लोग ही ऐसे हैं जिन पर गंभीर मामले हैं और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

 

#ऑपरेशन अमृतपाल

Source : Agency

पाठको की राय