Friday, October 23rd, 2026

नवकरणीय ऊर्जा में 13 सालों में 34 गुना वृद्धि

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में मध्यप्रदेश ने आशातीत वृद्धि की है।वर्ष 2010 में 160 मेगावॉट उत्पादित क्षमता अब बढ़ कर 5 हजार 462 मेगावॉट हो चुकी है। इसमें 2 हजार 770 मेगावॉट पवन ऊर्जा, 2 हजार 473 सौर ऊर्जा, 95 मेगावॉट बायोमास और 124 मेगावॉट लघु जल विद्युत परियोजना शामिल है।

मंत्री डंग ने कहा कि देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा में से एक 750 मेगावॉट की रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना से दिल्ली की मैट्रो रेल दौड़ रही है। वर्तमान में लगभग 1728 मेगावॉट की क्षमता की परियोजनाएँ स्थापनाधीन हैं। ये परियोजनाएँ केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट के लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में महती भूमिका निभा रही है।

 

 

#नवकरणीय ऊर्जा

Source : Agency

पाठको की राय