330 पंच, 152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य व 3 जिपं सदस्यों का चुनाव 20 को
रायपुर
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 ,जनपद सदस्य के लिए 88 सरपंच के लिए 455 और पंच के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। इस प्रकार अब 330 पंच,152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद पंच के 1258 ,सरपंच के 44 और जनपद सदस्य के 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। जनपद सदस्यों की यदि बाद करें तो रायपुर जिले के आरंग जनपद(क्षेत्र क्रमांक 23) सुकमा जिले में कोंटा जनपद (क्षेत्र क्रमांक 10) और महासमुंद जिले की महासमुंद जनपद के क्षेत्र क्रमांक में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

पाठको की राय