Monday, October 19th, 2026

एम्स के 33 इंटर्न कोरोना पॉजिटिव

रायपुर
रायपुर एम्स में 33 इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 19 छात्र और 14 छात्राएं हैं। इनके अतिरिक्त 3 अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी कोविड पाजिटिव हैं। इंटर्न को संबंधित हास्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। सभी इंटर्न की स्थिति साामान्य है। आवश्यकता पड?े पर इनके लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा सकती है। किसी भी इंटर्न को हास्टल खाली करने नहीं कहा गया है। इस संबंध में कुछ सूचना प्रसारित की जा रही है वह पूर्ण रूप से आधारहीन है यह जानकारी एम्स रायपुर ने अपने ट्वीटर पर स्वंय जारी किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय