Sunday, October 25th, 2026

321 राशन दुकानों को मिलेंगे कमीशन के रुपये

कोण्डागांव
कोरोना महामारी के दौरान गत वर्ष 2020 माह अप्रैल से नवम्बर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व नियमित आबंटन के अंतर्गत पंजीकृत राशनकार्ड धारियों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया था साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत वितरित किए गए खाद्यान्न के लिए 35 रुपए प्रति क्ंिवटल और नियमित आबंटन के अंतर्गत वितरित किए गए खाद्यान्न के लिए 30 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों को कमीशन का भुगतान आपूर्ति निगम कोण्डागांव के द्वारा किया जावेगा।

इस संबंध में खाद्य अधिकारी भुपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले के 321 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों को अन्ठानबे लाख तिहत्तर हजार तीन सौ पांच रुपए कमीशन के भुगतान किए जायेंगे। जिसके लिए दुकान संचालकों से बैंक खाता प्राप्त कर सत्यापन करा लिया गया है एवं भुगतान हेतु नागरिक आपूर्ति निगम कोण्डागांव को प्रेषित कर संबंधितों के खाते में शीघ्र भुगतान करने निर्देशित किया गया है। पूर्व में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को टेबलेट के माध्यम से आॅनलाईन खाद्यान्न वितरण करने के लिए कमीशन के रूप में 03 किश्तों में 9355640 रुपए प्रदान किया गया है। 

 

#राशन दुकान

Source : Agency

पाठको की राय