Friday, October 23rd, 2026

320 लोगों को लगा कोरोना का टीका


रायपुर। एक ओर जहां पूरे छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहा हैं, वहीं दूसरी ओर रायपुर सराफा एसोसिएशन के द्वारा इससे राहत पहुंचाने के लिए आज सदर बाजार स्थित महावीर जैन भवन में कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया, जहां 320 लोंगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इनमें 45 साल से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग शामिल थे।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राजधानी रायपुर में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के द्वारा इससे नियंत्रण करने के प्रयास लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रायपुर सराफा एसोसिएशन की तरफ से लोगों से अपील की है कि वे जब भी घर से बाहर निकले मास्क या रुमाल का उपयोग जरुर करें ताकि आप सुरक्षित रहेंगे तब आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। इसी उद्देश्य को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का आयोजन सदर बाजार स्थित महावीर जैन भवन में किया गया, जहां पर 45 साल से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्गों पहुंचकर टीकाकरण करवाया। टीकाकरण अभियान की शुरूआत सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक किया गया जहां पर 320 लोगों ने टीका लगवाया।

टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने के लिए अचानक ही रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी पहुंचे और उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सोनी ने सराफा एसोसिएशन के द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सदस्यों एवं आम नागरिकों की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इस प्रकार का आयोजन बढ़ते कोरोना के मामलों से राहत पहुंचाएगा साथ ही लोग कोरोना के सुरक्षित भी रहेंगे। इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू, अशोक गोलछा, पार्षद डॉ. सीमा मुकेश कंदोई, धर्मचंद भंसाली, प्रहलाद सोनी, अनिल कुचेरिया, रविकांत लुक्कड़, प्रमित नियोगी, देवेंद्र सोनी, अमित अंबानी, गज्जू सोनी, नीलेश जैन, गुलाब दस्सानी, तुलसी सोनी के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय