Tuesday, October 20th, 2026

रियलमी की तीसरी एनिवर्सरी सेल में डिस्काउंट पर 32 इंच की स्मार्ट टीवी


रियलमी की तीसरी एनिवर्सरी सेल चल रही है. जिसमें रियलमी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है. रियलमी.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल में रियलमी स्मार्टफोन्स के साथ-साथ रियलमी स्मार्ट टीवी को भी डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. इस सेल का आखिरी दिन 8 जून को है. रियलमी.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक सेल में 32 इंच के स्मार्ट टीवी को 1 हज़ार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं टीवी पर मिलने वाले ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में....

इस 32 इंच के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है. इसके अलावा खरीदारी करने पर ग्राहकों को Freecharge पर ऑफर दिया जा रहा है.

इसके ज़रिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को 75 रुपये का कैशबैक (न्यूनतम 2 हजार की खरीदी पर) और Mobikwik से भुगतान पर 10% का कैशबैक (200 रुपये तक) मिलेगा. इसके अलावा पेटीएम से पेमेंट करने पर 500 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है.

रियलमी का 32 इंच का Smart TV HD क्वालिटीाकी है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ आता है. Realme Smart TV में 8.7 mm का काफी पतला बेजेल दिया गया है और इसमें 24 वॉट आउटपुट का क्वॉड कोर स्पीकर भी मौजूद है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करता है. इस स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8 GB की स्टोरेज है.

रियलमी के इस स्मार्ट टीवी क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे. इसमें 7 डिस्प्ले मोड्स होंगे और 400 यूनिट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा. खास बात है कि रियलमी के यूज़र्स इन स्मार्ट टीवी पर HDR 10 कंटेंट को भी देख सकेंगे.


रियलमी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर चलती है, जिसमें वॉइस और Netflix, अमेज़न प्राइम वीडियो और गूगल असिस्टेंट के लिए Hot Keys भी है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB और एक LAN, डिजिटल ऑडियो आउट और Bluetooth 5.0 मिलेगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय