Tuesday, October 20th, 2026

11 दिसंबर को भारतीय सेना में शामिल होंगे 319 युवा अफसर, राष्ट्रपति लेंगे सलामी

देहरादून
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड निर्धारित समय पर ही होगी। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी लेंगे। इस बार आईएमए से 387 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होने जा रहे हैं, जिनमें से 319 बतौर अफसर भारतीय सेना से जुड़ेंगे। इस बार मित्र देशों के 68 जेंटलमैन कैडेट भी पासआउट होंगे। शनिवार को होने वाली पीओपी को लेकर गुरुवार को जेंटललैन कैडेटों ने रिहर्सल की। आईएमए की जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि पीओपी का कार्यक्रम सादगी से होगा। दरअसल, बीते बुधवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद पीओपी के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के आसार थे। यह चर्चा भी चली कि राष्ट्रपति का दौरा रद हो सकता है।

गुरुवार को कमांडेंट परेड तक नहीं हुई। लेकिन, देर शाम सैन्य अफसरों की बैठक के बाद जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पीओपी का कार्यक्रम तय समय पर ही होगा। इस बार की पीओपी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी संबोधन होना था। लेकिन, तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मौत के बाद इसे शेड्यूल से हटाना पड़ा। यह भी बताया गया कि राज्यवार जेंटलमैन कैडेटों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी।

 

 

#319 young officers

Source : Agency

पाठको की राय