Saturday, October 24th, 2026

24 घंटों में मिले 31382 नए मरीज, 318 की मौत, नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नजर नहीं आ रही है और पिछले एक दिन में 31 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 31,382 नए मरीज मिले हैं, जबकि 32,542 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 318 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद देश में अब एक्टिव मरीज 3,00,162 ही बचे हैं।  

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय