Wednesday, October 21st, 2026

3050% का रिटर्न, 3 साल में कंपनी ने 1 लाख पर दिया 30 लाख रुपये का रिटर्न

नई दिल्ली
 पिछले 3 साल शेयर बाजार में पोजीशनल निवेशकों के लिए बहुत शानदार नहीं रहे हैं। इस दौरान पहले कोरोना और फिर रूस और यूक्रेन युद्ध ने ग्लोबल लेवल पर मार्केट को हिला कर रख दिया। लेकिन इसी कठिन समय में एक कंपनी थी Focus Lighting and Fixtures Ltd, जिसने निवेशकों के ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। बीते 3 सालों में कंपनी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3050% का रिटर्न दिया है।

1 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट पर 31.35 का रिटर्न
11 मई 2020 को Focus Lighting and Fixtures Ltd के एक शेयर की कीमत 17.40 रुपये थी। जोकि 11 मई 2023 को बढ़कर 548.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी तब जिस किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों पर भरोसा जताकर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा उन्हें अबतक होल्ड करने पर 31.35 लाख रुपये का रिटर्न मिल गया होगा। यानी 3 साल में 3050 प्रतिशत का दमदार रिटर्न। बता दें, इस दौरान बीएसई इंडेक्स में 98.14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन कैसी है?
मार्च 2023 की तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 53 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.38 करोड़ रुपये रहा है। जबकि एक साल पहले यह नेट प्रॉफिट इसी तिमाही में 3.51 करोड़ रुपये का था। Focus Lighting and Fixtures Ltd के सेल्स में भी 16.63 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि, दिसंबर तिमाही की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट और सेल्स में गिरावट देखने को मिला है।

 

 

#पिछले 3 साल शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय