Saturday, October 24th, 2026

एक से 14 सितंबर तक की गई 301 करोड़ यूनिट विद्युत आपूर्ति

भोपाल
प्रदेश में एक से 14 सितंबर 2021 तक विद्युत उपभोक्ताओं को 301 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। यह गत वर्ष के इसी अवधि से 10 करोड़ यूनिट अधिक है। इस दौरान 10 हजार 345 मेगावॉट की अधिकतम माँग की आपूर्ति भी सफलतापूर्वक की गई।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि कोयले की बढ़ी हुई माँग की पूर्ति के लिये कोयला कंपनियों से चर्चा की गई है। कोयला परिवहन के सामान्य माध्यमों के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी कोयले की आपूर्ति के प्रयास किये गये हैं। परिणामस्वरूप कंपनी ने उपलब्ध संसाधनों से 2 रेक डब्ल्यूसीएल एवं एक रेक एनसीएल से प्रतिदिन अतिरिक्त कोयला प्राप्त करने की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त 4 नई निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। इससे डबल्यूसीएल से 2 और एसईसीएल से 2 अतिरिक्त रेक प्रतिदिन प्राप्त करने की व्यवस्था आगामी कुछ दिनों में हो जायेगी। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की जो इकाईयाँ रख-रखाव के लिये बंद हैं, उनको भी जल्द शुरू किया जा रहा है, जिससे रबी सीजन में विद्युत माँग की पूर्ति सुगमता से की जा सके।

 

 

#electricity

Source : Agency

पाठको की राय