Friday, October 23rd, 2026

300 होम आइसोलेट मरीजों ने कोरोना किट लेने से किया इंकार

भोपाल
होम आइसोलेशन में रहने वाले करीब तीन सौ से अधिक मरीजों ने कोरोना  किट लेने से इंकार कर दिया। मंगलवार को शहर में 1200 से अधिक किट बांटी गई। जिन मरीजों ने कोरोना किट लेने से इंकार किया है उनके पास डॉक्टर द्वारा लिखी दवा मौजूद हैं। इसलिए अधिकतर मरीज चाहते हैं कि यह कोरोना किट किसी अन्य जरूरतमंद तक पहुंचाई जाए। इस किट में 500 एमजी के पैरासिटामॉल के साथ छह तरह की दवाई दी जा रही है।

एस्कोरबिक एसिड, मल्टीविटामिन, जिंक, रेनीटिडाइन के साथ डोक्सीसायक्लीन टैबलेट दी जा रही है। होम आइसोलेशन वालों के मकान नंबर, नाम, फोन नंबर निगम के वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग दे रहा है। इसके आधार पर ही वार्ड कर्मचारी कॉल करके दवा की किट पहुंचा रहे हैं।

 

#आइसोलेट

Source : Agency

पाठको की राय