Tuesday, October 20th, 2026

30 जुलाई को लॉन्च होगा Micromax in 2b स्मार्टफोन 

 नई दिल्ली 
देसी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स 30 जुलाई को भारत में Micromax in 2b फोन को लॉन्च करने वाली है। अब फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है, जिसमें इस फोन के फीचर्स से जुड़ी काफी डिटेल्स सामने आ गई हैं। इसके साथ ही लॉन्च से पहले माइक्रोमैक्स इन 2बी के डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। माइक्रोमैक्स इन 2बी एक डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, फोन का कैमरा रेक्टंगुलर शेप में दिया गया है, जिसमें दो कैमरा के साथ एक फ़्लैश लाइट भी दी गई है। Micromax in 2b फोन की स्क्रीन के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन के साथ एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। पीछे की तरफ ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश है। 

 

#Micromax in 2b

Source : Agency

पाठको की राय