Sunday, October 25th, 2026

बीएसपी के 30 मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत

भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र ने 30 मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को कार्यपालक निदेशक (ईडी) के पद पर पदोन्नत किया हैं। पदोन्नत सूची में एमएम गद्रे बीएसपी के नए ईडी (पीएंडए) होंगे। इससे पहले यह पद पर केके सिंह सम्हाल रहे थे। उनका चयन डायरेक्टर पर्सनल के लिए हुआ है और वे केंद्र से क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ईडी पद पर प्रमोशन के लिए 12 से 14 जून तक साक्षात्कार हुआ था इसके बाद 30 अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई हैं। बीएसपी के एसएमएस-3 के सीजीएम किशुक भट्टाचार्य को दुगार्पुर, ओएसपी के सीजीएम बीएल चांदवानी को विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट भेजा गया है। सीजीएम माइंस तपन सूत्राधार को बीएसपी में ईडी माइंस और सीजीएम फायनेंस अशोक पंडा को ईडी फाइनेंस की जवाबदारी दी गई हैं।

 

#Chief General Managers

Source : Agency

पाठको की राय