Tuesday, October 20th, 2026

3 फरवरी से प्रारंभ होंगे आँगनवाड़ी केन्द्र

भोपाल

संचालक, महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने जानकारी दी है कि प्रदेश के समस्त आँगनवाड़ी केन्द्र गुरूवार 3 फरवरी 2022 से पुन: प्रारंभ किए जाएँगे। सभी जिला कलेक्टर को आँगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रारंभ करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने 31 जनवरी 2022 तक आँगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन को स्थगित कर दिया था।

 

 

#आँगनवाड़ी केन्द्र

Source : Agency

पाठको की राय