Wednesday, October 21st, 2026

प्रदेश में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बारिश के आसार

भोपाल
 एक साथ तीन वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज फिर बदलने लगे है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है ।

 पिछले 24 घंटों में जबलपुर और नर्मदापुरम के संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।  वही सबसे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रीवा में दर्ज किया, जबकि शेष संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।ग्वालियर में 20 फरवरी से फिर हवा का रुख उत्तर से पश्चिम होने से फिर ठंड बढ़ सकती है। 22 फरवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 3 वेदर सिस्टमों के एक्टिव होने के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और बादल छाए हुए हैं। ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास बनने के चलते एक कमजोर प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर भी बन गया है।वही उत्तर-मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इन तीनों सिस्टमों के कारण जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (बर्फबारी), बिहार, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है।अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, 20-21 फरवरी को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल,  22 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 20 और 21 फरवरी को असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

#वेदर सिस्टम

Source : Agency

पाठको की राय