जिले में 3 हजार 758 मैट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 159 मैट्रिक टन डीएपी सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध
मुरैना
जिले में 3 हजार 758.47 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जिसमें 694.99 मैट्रिक टन हॉलसेलर और 3 हजार 63.48 मैट्रिक टन यूरिया रिटेलर के पास उपलब्ध है। इसी तरह जिले में 2 हजार 159.1 मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें एक हजार 261.60 मैट्रिक टन हॉलसेलर और 907.50 मैट्रिक टन डीएपी रिटेलर के पास उपलब्ध है। जिले में एक हजार 621.9 मैट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। जिसमें 714.19 मैट्रिक टन हॉलसेलर और 254.50 एनपीके रिटेलर के पास उपलब्ध है। 3 हजार 25.7 मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरक जिले में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 655.70 मैट्रिक टन हॉलसेलर और 2 हजार 370 मैट्रिक टन एसएसपी रिटेलर के पास उपलब्ध है।
Source : Agency

पाठको की राय