Saturday, October 24th, 2026

डैम में नहाने गए 3 किशोरों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जमुई
जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन पंचायत के रामथाडीह गांव के समीप स्थित रविवार को अजय डैम में  नहाने गए तीन किशोर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रियांशु पांडेय (12 वर्ष) , सौरभ पांडेय (17 वर्ष) और शिवम पांडेय (13 वर्ष) के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार सौरभ एवं  शिवम अपने बुआ के घर आए हुए थे। वे लोग गिरीडीह से एक शादी कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौटने के क्रम में यहां रुके थे। रविवार की दोपहर अपने फुफेरे भाई प्रियांशु को साथ लेकर डैम नहाने गये थे। तीनों किशोरों के डैम में डूबने की सूचना एक बच्चे द्वारा परिजनों को दी गयी।

बच्चों के डैम में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। बच्चों का कपड़े डैम के किनारे पड़ा हुए थे। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा गहरे पानी से तीनों किशोरों के शव बाहर निकाला गया। वहीं घटना की सूचना पाकर चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

 

 

#3 teenagers

Source : Agency

पाठको की राय