Tuesday, October 20th, 2026

महिला को घूर कर देखने पर 3 लोगो की गोली मारकर हत्या

दमोह
 दमोह जिले में एक महिला को घूर कर देखने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में जगदीश पटेल और उसके पड़ोसी घमंडी अहिरवार के बीच गाली गलौज हुआ। पटेल परिवार का आरोप था कि अहिरवार परिवार का सदस्य उसके घर की महिला को घूरकर देखता है। गाली गलौज हुआ, जिस पर जगदीश और उसके परिवार के सदस्यों ने घमंडी के परिवार के परिवार के सदस्य पर गोली चला दी, इसमें घमंडी परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार इस घटना में घमंडी उसकी पत्नी रामप्यारी और बेटे मानक लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक बेटा बबलू गंभीर रूप से घायल है।

पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जगदीश पटेल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कर लिया गया है, सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

#गोली मारकर हत्या

Source : Agency

पाठको की राय