महिला को 3 बहरूपिए लोगो ने लगाया चूना, कान के झुमके और 3500 रुपए ले गए कहा हम हरिद्वार से है फूक मारके भस्म कर देते हैं
सतना
मामला मैहर स्टेट बैंक चौराहे का है जहां पर 3 चोर बहरूपियो के रूप में आए, और महिला को यह कहा कि शाम तक तेरा बेटे के ऊपर कष्ट आ जाएगा, तुम्हारे घर परिवार में कलह मच जाएगा, अगर इन सब चीजों से मुक्ति चाहती हो तो, अपने सोने के जेवर उतार कर 52 कदम उल्टा चलो, और महिला ने उनकी बात मान ली और उल्टे कदम चलना शुरू करदी, लेकिन 52 कदम चलने के बाद जब पीछे देखती है तो तीनों चोर बहरूपिये मौके से फरार हो जाते है,वही रोती महिला मैहर थाने पहुंची, और अपनी आपबीती बताई है , पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source : Agency

पाठको की राय