Friday, October 23rd, 2026

आगजनी, मारपीट, पुलिस बल पर हमले में शामिल 3 नक्सली गिरफ्तार

कांकेर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी गश्त पर डुट्टा, जुंगड़ा, चिलपरस, पानीडोबीर इलाके की ओर सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 3 नक्सलियों सुमन आंचला, संजय उसेंडी और परसराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में तीनों ने नक्सली संगठन से जुड़कर सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना बताया। जांच में तीनों नक्सलियों पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी, मोबाइल टावर में आगजनी, ग्रामीणों से मारपीट, पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को गिरफ्तार तीनों नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके से दो दिन पूर्व नक्सलियों के पानीडोबीर एलओएस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय