Wednesday, October 21st, 2026

आवापल्ली-उसूर मार्ग पर शिव मंदिर के पास 3 किलो का प्रेशर आइईडी बरामद

बीजापुर

जिले के थाना आवापल्ली अंर्तगत आवापल्ली-उसूर मार्ग पर शिव मंदिर के समीप सुरक्षाबलों ने रविवार को एक तीन किलो का प्रेशर आइईडी बरामद करने के बाद मौके पर ही निष्क्रीय कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को थाना आवापल्ली और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 196 सीतापुर कैंप द्वारा आरओपी के दौरान मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर पगडंडी से एक तीन किलो का प्रेशर आइईडी बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा रोड ओपनिंग के लिये निकली सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिये प्रेशर आइईडी लगाया गया था, सुरक्षा बलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आइईडी की बरामदगी के बाद बीजापुर बीडीएस की टीम ने मौके पर विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है।

नक्सली पगडंडी मार्ग पर अक्सर प्रेशर आइईडी लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं। ज्ञात हो कि 14 जनवरी को पेगडापल्ली में सीआरपीएफ 153 बटालियन का सब इंस्पेक्टर मो. असलम भी इसी तरह के प्रेशर आइईडी की चपेट आने से दायां पैर गंवा बैठा।

 

Source : Agency

पाठको की राय