Sunday, October 25th, 2026

48 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुकमा
जिले में नशामुक्ति एवं अवैध गाजा तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान •े तहत थाना कोंटा में मुखबीर सूचना पर गांजा तस्कर कपिल ढाली पिता कृष्णापद ढाली साकिन एमव्ही 66 थाना कालीमेला जिला मलकानगिरी ओडिशा, तुफान मंडल पिता सुखरंजन मंडल साकिन थाना मोटू जिला मलकानगिरी ओडिशा तथा निशांतो विश्वास पिता नवीन विश्वास साकिन एमव्ही 66 थाना कालीमेला जिला मलकानगिरी ओडिशा को एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक पी 80 बीएस 2802 में 48 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का ओडिशा से हैदराबाद परिवहन करते हुये वनोपज जांच नाका कोंटा के पास पकड़ा गया। थाना कोंटा में गांजा तस्करों के विरूद्ध नारकोटिक्स की धारा 20 (ख) के तहत अपराध क्रमांक 23 / 2022 अपराध पंजीबद्ध कर वाहन एवं मादक पदार्थ जप्तकर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया।

 

#ganja

Source : Agency

पाठको की राय